झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू प्रगति संस्थान (जेपीएस) के तत्वाधान में सर्व समाज के लगभग 50 वृद्धजनो का सम्मान समारोह 01 अक्टूबर को वृद्धजन दिवस के अवसर पर वर्ष 85 वर्ष या इससे अधिक के सीनियर सिटीजन्स का होगा। सम्मान समारोह कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कृतज्ञता दिवस के रूप में प्रायोजक श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनू के सौजन्य से संयोजक हरीराम महण एवं सह संयोजक शिवचरण पुरोहित के संयोजकत्व में होगा। कार्यक्रम मुनी आश्रम स्थित पाटोदिया सभागार में अपराह्न 2.30 बजे आयोजित किया जाएगा। झुंझुनू प्रगति संस्थान के चेयरमैन डॉ.दिलीप मोदी एवं सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर अतिथि महामंडलेश्वर आदरणीय डॉ.अर्जुन दास जी महाराज दादू द्वारा आश्रम बगड़ झुंझुनूं, चंचलनाथ जी टीले के पीठाधीश्वर श्री ओमनाथ जी महाराज झुंझुनूं एवं जनाब एजाज नबी शाह सज्जादानशीन दरगाह हज़रत कमरुद्दीन शाह साहब झुंझुनूं का सानिध्य रहेगा।
सर्व समाज के लगभग 50 वृद्धजनो का सम्मान समारोह 01 अक्टूबर को
By -
September 29, 2025
0
Tags: