निजी सहायक संवर्ग का "संगम 2025" स्नेह मिलन कार्यक्रम बिरला ऑडिटोरियम में हुआ संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के स्नेह मिलन कार्यक्रम "संगम 2025" का आगाज गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जसवंत लाल खत्री, तकनीकी शिक्षा के विशेषाधिकारी कुंजीलाल स्वामी, राज. निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरीश जैन, प्रदेश महामंत्री पृथ्वी सिंह राठौड़, संरक्षक विपिन गोयल, समन्वयक चंद्रभान बैरवा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि निजी सहायक संवर्ग का संख्या बल अन्य संवर्ग की तुलना में कम होने के बावजूद इतनी भीड़ देखकर इतना ही कह सकता हूं कि आप सभी लोग संगठित हैं और तपस्वी हैं, जो सरकार और समाज के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी निजी सहायकों से कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा कर संवर्ग की दोनों मांगों को पूर्ण करने का प्रयत्न करूंगा।
डिप्टी सीएम व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद बॉलीवुड पार्श्व गायक रविंद्र उपाध्याय की प्रस्तुति से मोहित होकर कार्यक्रम में काफी समय बिताया। संवर्ग के साथी धनराज साहू ने भी अपनी गायकी से समां बांधा। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति में राजस्थानी घूमर नृत्य, कत्थक द्वारा गणेश वंदना और चरी नृत्य ने कार्यक्रम को और भी सुंदर बना दिया। विशिष्ट अतिथि जसवंत लाल खत्री ने कहा कि मैं आम तौर पर किसी संगठन के कार्यक्रम में नहीं जाता हूं, परन्तु युवाओं की ऊर्जा और तपस्या देखकर मैं यहां आया हूं। पूरा हॉल खचाखच भरा हुआ है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश के कोने कोने से शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ निजी सहायक उपस्थित हुए हैं। 
महासंघ के मीडिया प्रभारी रवि पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी कार्यकारिणी और आयोजन समिति पिछले डेढ़ माह से तैयारी कर रहे थे। आयोजन समिति के संयोजक विनय गुप्ता का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में लोक गायन और लोक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ ही कैडर के युवा और वरिष्ठ साथियों ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में सभी जिलाध्यक्षों का सम्मान कर महासंघ के संरक्षक विपिन गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!