राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ" का स्नेह मिलन कार्यक्रम "संगम-2025 का बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में भव्य आयोजन आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के अन्तर्गत सम्पूर्ण राजस्थान के निजी सहायक से लेकर वरिष्ठ निजी सचिव स्तर के कार्मिक आते है। जिस प्रकार राजस्थान के अधिकारी/कर्मचारी, सरकार और जनता के मध्य सेतु का कार्य करते है उसी प्रकार संवर्ग के कार्मिक भी अपने अधिकारी और विभागीय कर्मचारियों/अधिकारियों के मध्य सेतु का कार्य करते हैं। संवर्ग के कार्मिक अपने अधिकारी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर राज्य सकार की योजनाओं, उपलब्धियों, जनता के हितों के कार्यों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। संवर्ग के कार्मिक अपने अधिकारी के अधीनस्थ शासन के हर कार्य में उनका सहयोग करते हैं। संवर्ग के कार्मिकों का आज बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में राज्य स्तरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम "संगम-2025" आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि पारीक ने बताया कि इस समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्रीगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आतिथ्य में संवर्ग के लगभग एक हजार के अधिक कार्मिक भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!