झुन्झुनू में 13 सितम्बर से 20 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन*

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुन्झुनू की पावन धरा पर आगामी 13 सितम्बर से 20 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि पूज्य श्री राघव ऋषि जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता, श्री विधा सिध्द एवं ज्योतिष सम्राट व्यास पीठ से कथा वाचन करेंगे। 13 सितम्बर को विशाल कलश व शोभायात्रा के साथ इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का आगाज होगा। कथा वाचन का समय प्रतिदिन 2.30 बजे से सायंकाल 6 बजे तक होगा। कथा स्थल श्री मुनि आश्रम अतिथि भवन, खेमी सती रोड़ झुंझुनूं होगा। बसावतिया ने आगे कहा कि झुंझुनूं के धर्मपरायण महानुभावों में गणेश कुमार हलवाई, सुभाष जालान, डीएन तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, प्रदीप पाटोदिया, सीए मनीष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, ललित जोशी, विपुल छक्कड़, नितिन रूंगटा, रूपेश तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, नरेश ढढेरा आदि कथा को भव्य व सुंदर आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने झुंझुनूं के सभी धर्मपरायण लोगों से कथा सुनने को लेकर आग्रह किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!