जिला स्तरीय अग्र मेधावी छात्र अभिनन्दन समारोह 28 सितंबर को अग्रसेन भवन झुंझुनूं में

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट झुंझुनूं का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 28 सितंबर, रविवार को महाराजा अग्रसेन मार्ग स्काउट गाइड मैदान के समीप स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से होगा। जिसमें बतौर अतिथि जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग, प्रवासी उद्योगपति रमाकांत टीबड़ा, पूर्व आईएएस कुंज बिहारी गुप्ता, जॉइंट कमिश्नर (जीएसटी) उमेश जालान, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सुश्री विभा खेतान, अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड झुंझनु महेश टिबडा, आईपीएस माधव गुप्ता, ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर निवासी राधेश्याम ढंढारिया एवं ट्रस्टीज सहित अग्र समाज की अनेक अग्र विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिती रहेगी।
कार्यक्रम के समापन पर दोपहर में कार्यक्रम में आये हुए सभी अग्रबंधुओं के सम्मान में अग्र प्रसाद का आयोजन भी किया गया है। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल एवं कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर केएम मोदी ने बताया कि सम्मान समारोह में जिले भर के वे छात्र छात्राएं, जिन्होंने एक जनवरी 2024 से अब तक वर्ष 2025 तक में कॉलेज स्तर पर बी.कॉम, एम.कॉम, बीएससी इत्यादि में 75% (कला संकाय में 70%) या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वाले सीए, एमबीए, एलएलबी, इंजीनियरिंग, डॉक्टरी डिग्री प्राप्त करने सहित अन्य प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स व आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरजेएस आदि में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये 15 सितंबर तक संबंधित छात्र छात्राएं अपनी मार्कशीट या डिग्री की फोटो कॉपी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ संयोजक डॉ.डी.एन.तुलस्यान, सह संयोजक रघुनाथ प्रसाद पोद्दार एवं सीए सौरभ रिंगसिया को जमा करवा सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!