एनआईए में 10वें आयुर्वेद दिवस के संदर्भ में ऑनलाइन माध्यम से अतिथि व्याख्यान का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के आयुर योग प्रिवेन्टिव कार्डिओलोजी विभाग के द्वारा 17 सितम्बर, 2025, बुधवार को 10वें आयुर्वेद दिवस के संदर्भ में "Preventive Cardiology: An Ayurveda approach" विषय पर प्रोफेसर रमा कांत यादव, कायचिकित्सा विभाग, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को हृदय रोगों के निवारण में आयुर्वेद के महत्व पर ज्ञानवर्धन करना था। इसमें विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एचएमएल मीना, प्रोफेसर आरके जोशी, प्रोफेसर उदय राज सरोज, डॉ.अजय कुमार साहू, डॉ.प्रवीण सावंत, डॉ.हरीश बाकुनी, डॉ.दीप्ति बिष्ट, डॉ.अभिषेक उपाध्याय एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित हुए। इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को हृदय रोगों से बचाव हेतु किए जाने वाले उपक्रमों के विषय में ज्ञानवर्धन एवं मार्गदर्शन करना था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!