कौमारभृत्य विभाग, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा 10वें आयुर्वेद दिवस एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में विशेष शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के कौमारभृत्य (बाल रोग) विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) निशा ओझा के निर्देशन में राजकीय उच्च महाविद्यालय, रूपवास , जयपुर में निःशुल्क बाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषध वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। जन जन में बाल-कुपोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए पोषण जागरूकता रैली निकाली गई और साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस शिविर में कुल 178 बच्चों (104 बालिकाएँ एवं 74 बालक) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क औषधियाँ प्रदान की गई, साथ ही बच्चों को पोषण जागरूकता विषय पर व्याख्यान भी दिया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से डॉ.ब्रह्म दत्त शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर, बाल रोग विभाग), डॉ.आनंद खत्री (पीजी अध्येती, बाल रोग विभाग), डॉ.सिमरन (पीजी अध्येता, बाल रोग विभाग), डॉ.ओमप्रकाश (पीजी अध्येती, बाल रोग विभाग), डॉ.राजकिरण (पीजी अध्येती, बाल रोग विभाग), इंटर्न अर्जुन राम एवं सुनील चौधरी एवं एमटीएस प्रिंश दुहन ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य मीणा जी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो.(डॉ.) संजीव शर्मा एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) निशा ओझा का विशेष आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!