आयुर्वेद दिवस 2025 के उपलक्ष्य में क्रीड़ा गतिविधि

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में 17 सितम्बर 2025 को आयुर्वेद दिवस 2025 की थीम, “जन-जन के लिए आयुर्वेद, पृथ्वी के कल्याण के लिए आयुर्वेद” के अंतर्गत संस्थान की क्रीड़ा समिति एवम् प्रशासनिक कर्मचारियों के सहयोग से" फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा जी के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद जैसी गतिविधियाँ न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती हैं बल्कि आपसी सहयोग एवं टीम भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। यही आयुर्वेद के “संपूर्ण स्वास्थ्य” के मूल सिद्धांत से मेल खाता है। इस प्रतियोगिता में शिक्षण संकाय की दो टीमों तथा स्टाफ सदस्यों की दो टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक घंटे तक चले इस आयोजन में सभी फैकल्टी एवं स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी कर खेल का आनंद लिया और स्वास्थ्य के महत्व का अनुभव किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!