सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रीवांसेज़ (SPG), इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की झाबर सिंह खर्रा, राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं शासन विभाग के राज्यमंत्री से भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रीवांसेज़ (SPG), इंडिया के अध्यक्ष प्रो.बीडी रावत ने बताया कि एसपीजी इंडिया की कार्यकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान सरकार की स्मार्ट सिटी अभियान से एसपीजी इंडिया टीम के सदस्यों को जोड़ने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। प्रो.रावत ने मंत्री महोदय को पूरे राजस्थान में एसपीजी इंडिया के विशाल नेटवर्क और संगठन द्वारा पिछले 22 वर्षों से सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक क्षेत्र एवं ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने जैसे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। एसपीजी इंडिया के महासचिव डॉ.गोविंद रावत (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने बताया कि माननीय मंत्री महोदय ने हमारे प्रस्ताव को ध्यानपूर्वक सुना। समिति ने जयपुर में एसपीजी इंडिया के कार्यालय हेतु भूमि आवंटित करने की भी मांग की ताकि संगठन से जुड़े सुधारात्मक कार्यों का समन्वय हो सके और ज़रूरतमंद लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार प्रतिनिधियों से सीधे मिल सकें।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती गिर्राज देवी ने कहा कि आने वाले तीन महीनों में संगठन राजस्थानभर में युवा सुधार कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा, क्योंकि युवा ही भारत का भविष्य हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!