फिटनेस आईकन ऑफ कोटा अरिता श्रीवास्तव ने ICN हैदराबाद में रचा इतिहास, जीते 4 पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा (मजहर पठान): हाल ही में हैदराबाद में आयोजित आई कंपीट नैचुरेली (ICN) बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता में कोटा की प्रसिद्ध फिटनेस कोच और प्रशिक्षित जिम ट्रेनर अरिता श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। अरिता श्रीवास्तव ने मिस रनवे मॉडल कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही तीन अन्य कैटेगरी में भी पदक हासिल किए। यह उपलब्धि उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत और फिटनेस के प्रति जुनून का प्रमाण है। पहले भी कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी अरिता को कोटा में फिटनेस आईकन ऑफ कोटा के नाम से जाना जाता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल शहर बल्कि देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!