जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर/कोलकाता द्वारा 26 अगस्त, 2025 को सुबह 10 बजे से 02:30 तक खाटूश्यामजी में जिले के शीर्ष विद्यालयों के बीच सबसे बड़ी अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2025) का आयोजन किया गया। अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2025) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर के वाईस चांसलर प्रो.डॉ.बिस्वजॉय चटर्जी, रजिस्ट्रार डॉ.प्रदीप कुमार शर्मा, कृशानु बनर्जी, सुमन चक्रबर्ती आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में रेनबो साइंस अकादमी, फ्रेंड्स चिल्ड्रन अकादमी, पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीसी अकादमी (यूरो किड्स), रींगस, फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन, श्री श्याम विद्यापीठ स्कूल, मदर लैंड पब्लिक स्कूल आदि सहित आस पास के अधिकतम टॉप स्कूलों से विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/ कोलकाता द्वारा "रेनबो साइंस अकादमी, खाटूश्यामजी" को अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चैंपियन स्कूल व “सी.सी.अकादमी (यूरो किड्स) रींगस” चौमू को उप विजेता स्कूल वर्ष 2025 का ख़िताब देकर पुरस्कृत किया गया। उपरोक्तानुसार अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) कार्यक्रम में छात्रों ने पांच स्पर्धाओं
* NIRMANA - विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता - कक्षा 9 से 12 तक।
* पाइथागोरस स्टार - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 9 और 10 तक।
* PYTHAGORAS PRO - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 11 और 12 तक।
* जिज्ञासा प्रतियोगिता कक्षा - 11 से 12 तक।
* जनरल - क्विज प्रतियोगिता कक्षा - 09 से 12 में भाग लिया।
प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/कोलकाता की और से नकद पुरस्कार के साथ साथ योग्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्विद्यालय के रविंद्र मांजू, ऋदय बनर्जी, शुभदीप घोष, पिनाकी करमाकर के अलावा एडमिशन विभाग के आशुतोष गौतम, महेश चौधरी, बाबूलाल शर्मा, श्याम प्रताप भी शामिल हुए साथ ही कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।