श्री काली कल्याण धाम वलाद गांधीनगर गुजरात में अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय संस्थापक एवं संरक्षक ब्रह्मलीन महंत सरजूदास महाराज की तपोभूमि श्री काली कल्याण धाम वलाद गांधी नगर, गुजरात में केवड़ा तीज के पर्व पर श्री कल्लाजी जन्मोत्सव का आयोजन कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय सलाहकार एवं मार्गदर्शक महंत अनिल कुमार वैष्णव (वलाद) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। जिसमे अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान बिछीवाडा, महंत गोपालदास वैष्णव राजपुर, महंत संतोष सिंह गहलोत झाबुआ मध्यप्रदेश, महंत भारत सिंह चौहान बांसवाड़ा, महंत शांतिलाल शर्मा चितोड़गढ़, महंत भरतलाल आहारी डोला, महंत तुलसीदास वैष्णव, नवलश्याम, महंत हरीश सिंह बांसिया, महंत दलपत सिंह धावड़ी, महंत मदन सिंह खेमपुरा उदयपुर, महंत मदन सिंह बिछीवाडा सहित उपस्थिति सभी संत, महंत, गादीपतियों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान किया गया। जिसमे गुजरात सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के गादीपति संत महंत एवं भक्तगण अपनी पारम्परिक वेशभूषा धारण कर उपस्थित हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!