जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): पुलिस थाना भट्टा बस्ती और निर्भया स्क्वायड टीम के साथ सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर शिवरतन गोदारा व भट्ठा बस्ती इंचार्ज हरिओम सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930, पुलिस कंट्रोल नंबर 100/112, व्हाट्सएप नंबर 87648 68200, निर्भय हेल्पलाइन नंबर 87648 660 90/94 के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में 500 महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सभी महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। इसमें निर्भय स्कवायड टीम में संतोष चौधरी, हेड कांस्टेबल शर्मिला, रचना, नेहा, पूजा कांस्टेबल का सहयोग रहा। भट्टा बस्ती थाने से विजयलक्ष्मी, पूजा, निशा, श्रवणी, कांस्टेबल कालूराम जी का सहयोग रहा, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र मंडावरा एवं नीतू शर्मा, चंदा जी भी उपस्थित रही और पुलिस का सहयोग किया।
पुलिस थाना भट्टा बस्ती और निर्भया स्क्वायड टीम के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में किया गया जागरूक
By -
August 26, 2025
0
Tags: