जल, जमीन, जंगल, जानवर व जीवन को बचाना होगा: राम नरेश विजय*

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): सरस्वती विद्या मंदिर के पांचजन्य सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को लेकर प्रान्त पर्यावरण सह संयोजक राम नरेश विजय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राम नरेश विजय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के संचालन का उद्देश्य पेड़ लगाना, पानी बचाना व पॉलीथिन हटाना है। यह तीनों ही ऐसे कार्य हैं, जिनसे पर्यावरण का संरक्षण हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके तहत पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है, सभी को पेड़ लगाना है, पानी को बचाना है और उपयोग में ली जाने वाली पॉलिथीन को हटाना है ताकि जल, जमीन, जंगल, जानवर व जीवन बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि गतिविधियों के अंतर्गत हरित घर बनाना भी एक लक्ष्य है। खंड संयोजक सीताराम माहुर ने बताया कि जन सहयोग से 8 से 10 फीट ऊंचे फल व छायादार पेड़ कम कीमत पर लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैठक के दौरान सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों व शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संगठनों से संपर्क करने व उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रमुख व सहयोगी नियुक्त किए गए। बैठक में खण्ड संयोजक सीताराम महावर, प्रधानाचार्य गोविंद नारायण शर्मा, झिलाय खण्ड संयोजक तुलसीराम चौधरी, पर्यावरण कचरा प्रबंधन प्रमुख विरेन्द्र शर्मा वनस्थली, ताराचंद माहुर, पुलकित पारीक, सुरेश राजवंशी, रामनरेश विजय व सुरेश रेसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!