पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी के छात्र आर्यन कुमार कक्षा बारहवीं ने परसों और कल आयोजित जूनियर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता राजस्थान एथलेटिक्स संघ और जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में स्कूल के छात्र आर्यन कुमार ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर आगामी राजस्थान जूनियर राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। जिसका आयोजन बीकानेर, राजस्थान में 27 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 में होगा। समापन समारोह में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। बिरला स्कूल पिलानी के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ व कनिष्ठ हेडमास्टर, सभी शिक्षकों ने आर्यन कुमार को उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कोच डॉ.राजेश कुमार की मेहनत को सराहा, जिनके निरंतर प्रयासों से स्कूल एथलेटिक्स में सफलता प्राप्त कर रहा है।
बिरला स्कूल पिलानी के छात्र का जूनियर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक
By -
August 03, 2025
0
Tags: