चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान "एक पेड़ मां के नाम" तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की हरियाली व पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध "हरियालो राजस्थान" के तहत पिलानी विधानसभा क्षेत्र के चिड़ावा शहर मंडल में कार्यक्रम संयोजक महेंद्र मोदी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा झुंझुनू) के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर अमर सिंह तंवर (पूर्व जिला महामंत्री भाजपा), भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, युवा नेता निखिल मावंडिया, अभिषेक शर्मा (बाबू), मनीष धाभाई (भाजपा युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष), किटी पारीक, नितिन भारद्वाज, प्रशांत जांगिड़ उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चिड़ावा, विशाल सुल्तानिया, हेमंत सैनी, मंजीत सैनी, नितिन यादव, राहुल कौशल, अंकित यादव, सचिन यादव, दीपक खन्ना, प्रमोद यादव, ब्रह्मानंद रोहिला, मयंक, नीरज, दीपक, रवि काजल, देवेन्द्र सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
3/related/default