जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा "एप्लाइड एनएलपी: फ्रॉम टेक्स्ट प्रोसेसिंग टू ट्रांसफॉर्मर्स" विषय पर एक सप्ताहीय छात्र कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) के उन्नत सिद्धांतों पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिसमें मूलभूत टेक्स्ट प्रोसेसिंग से लेकर अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर मॉडल तक की तकनीकें शामिल हैं। उद्घाटन सत्र में निशांत गुप्ता, सीनियर डाटा साइंटिस्ट, EXL एवं सुश्री महिमा गुप्ता, डाटा साइंटिस्ट, टारगेट ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं वास्तविक अनुप्रयोगों में NLP की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ.अनिल चौधरी, विभागाध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी का स्वागत किया और छात्रों को उभरती हुई AI-आधारित तकनीकों के लिए तैयार करने में ऐसे कार्यशालाओं के महत्व को रेखांकित किया। सुश्री शानू त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की और सप्ताह भर के तकनीकी सत्रों का अवलोकन कराया। डॉ.मेहुल माहेश्वरी, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। यह कार्यशाला डॉ.निकेता शर्मा, सहयोगी प्राध्यापक, सुश्री शानू त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक एवं राजेश रजान, सहायक प्राध्यापक द्वारा समन्वित की जा रही है। इस कार्यशाला में CSE-AI के पाँचवें सेमेस्टर के लगभग 90 छात्र भाग ले रहे हैं। कार्यशाला 29 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
3/related/default