अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ओम प्रकाश टेलर): जिले के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (आईपीएस) की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस अधिकारीगण एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में वैभव शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली), शालिनी राज (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमराना), राजेन्द्र कुमार बुरड़क (पुलिस उप अधीक्षक, कोटपूतली), शिप्रा राजावत (पुलिस उप अधीक्षक, विराट नगर), कृतिका यादव (पुलिस उप अधीक्षक, बहरोड) एवं सचिन शर्मा (पुलिस उप अधीक्षक, नीमराना) विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए लोकल व स्पेशल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही में वृद्धि करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात प्रबंधन सुधारने तथा हार्डकोर अपराधियों एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना स्तर पर लंबित चालान एवं एफआर को शीघ्र न्यायालय में पेश करने, पोक्सो, महिला अत्याचार, बलात्कार एवं एस.सी./एस.टी. प्रकरणों का दो माह की अवधि में प्राथमिकता से निस्तारण करने पर जोर दिया।
इसके साथ ही नकबजनी और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बाजारों, बैंक, एटीएम और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु सघन चेकिंग और कार्यवाही पर बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बिश्नोई ने साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने, आसूचना तंत्र को मजबूत करने, वारंट/सम्मन समय पर तामील करने, तथा पुलिस व्यवहार को पारदर्शी व जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!