अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) बहरोड़ इकाई ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि.) का प्रतिभा सम्मान समारोह शक्ति विहार रिजॉर्ट, बहरोड में संपन्न हुआ। जिसमें 261 प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया, साथ ही 51 समाजसेवियों को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.रमाकांत शर्मा ने संगठन के प्रमुख प्रकल्पों के बारे में बताया, जो की वर्तमान में संगठन के द्वारा किये जा रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश शर्मा (पूर्व मंत्री) एवं पूर्व अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड तथा गणेशानन्द जी महाराज (रिवाला धाम) रहे। अतिथि गणों में डॉ.कुलदीप मिश्रा (ओएसडी, राज्यपाल, राजस्थान), हिमांशु जोशी (RAS), कर्नल सतीश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने की और कहा कि यह विप्र एकता का साक्षात् प्रमाण है की इतनी अधिक संख्या में ब्राह्मणों का एक मंच पर एकत्रित होना किसी ऐतिहासिक कार्य से कम नहीं है और इसका सारा क्रेडिट जिला और मण्डल कार्यकारिणी को दिया और कहा की समस्त टीम ने संरक्षकों के मार्गदर्शन से कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम समस्त ब्राह्मण समाज ने देखा। ब्राह्मण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.श्रीराम इंदौरिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) अंतिमा इंदौरिया, सचिव भगवान राजपुरोहित, उपाध्यक्ष डॉ.मोतीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा नागराज एवं सचिव पंकज शर्मा रहे। प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा एवं भागवताचार्य डॉ.सुरेश शास्त्री (पुजारी प्रकोष्ठ), रामकिशन शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ललित वशिष्ठ, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मंजूषा गौतम, बहरोड़ जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री डॉ.सौरभ गौड़, बहरोड नगर अध्यक्ष दीनदयाल, युवा अध्यक्ष उमेश वशिष्ठ, विधि अध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष कमल शर्मा, शिवचरण शर्मा, महिला अध्यक्ष प्रिया मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ.सविता गोस्वामी, इकाई के मार्गदर्शक और संरक्षक कमल शर्मा, मनोज शर्मा, उमेश लवानिया, शेखर शर्मा, रघुपाल शर्मा, महेश पारीक, बृज किशोर शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, पूर्व पार्षद अमित शर्मा, पूर्व पार्षद शिव कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा, पार्षद कपिल शर्मा, नवीन बंटी शर्मा, अजीत भारद्वाज, सुभाष शर्मा, गजेंद्र राजपुरोहित, एडवोकेट हुकुम चन्द शर्मा, संजय पुरोहित, हरिकिशन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, सीमा भारद्वाज, अनुज शर्मा, भारत भूषण शर्मा, मधुसूदन के साथ हजारों की संख्या में विप्र मौजूद रहे। मंच संचालन अशोक बोहरा के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!