निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शांति प्रताप चेरिटेबल ट्रस्ट व डाक्टर भीमराव अम्बेडकर समता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय शांति देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय डाक्टर प्रताप सिंह सांखला की स्मृति में उनकी 13वी पुण्यतिथि पर आगामी 28 अगस्त, वृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक खुडानिया ग्राम पंचायत में एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा । इसकी जानकारी देते हुए समाजसेवी व शेखावाटी के प्रसिद्ध नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर हरिसिंह सांखला ने बताया कि शिविर में अति प्रशिक्षित डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे जिसमें नाक कान गला विशेषज्ञ डाक्टर हरिसिंह सांखला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर पूनम , दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनिल गरसा,वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डाक्टर जितेन्द्र मौर्य व होम्योपैथी के डाक्टर मुकेश शर्मा अपनी सेवाएं देंगे । डाक्टर सांखला ने आगे बताया कि बहरेपन व नाक कान की जांच दूरबीन से की जायेगी । शिविर में पांच दिन की दवाईयां निशुल्क देने के साथ ही हड्डी , मांसपेशियों व लकवे का इलाज मशीन से किया जाएगा । विदित हो डाक्टर हरिसिंह सांखला अपनी माताजी की स्मृति में हर साल निशुल्क शिविर का आयोजन करवाने के साथ ही सामाजिक सरोकार के पर्याय के रूप में जाने जाते है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!