पीएमश्री योजना के तहत स्कूली बच्चों को बांटे गए बैग और स्टेशनरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री राजकीय राजकला बालिका विद्यालय में मंगलवार को 'पीएमश्री योजना' के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी का सामान भेंट किया गया। ​विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज दाधीच ने बताया कि यह सामग्री प्राइमरी सेक्शन के सभी बच्चों को स्कूल परिसर में वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी ज़रूरी ज़रूरतों को पूरा करना है। ​इस अवसर पर एसीबीईओ कयूम अली और सुरेश पायल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। इनमें प्रधानाचार्य मुरारी लाल, अनिल, सुनीता, ममता, मुकेश, सुमित्रा, रामकला, सुनील, राजेश, बलराम, महेंद्र, मनोज, रोहिताश, संजय, घासी राम, चेतराम, जयप्रकाश, सचिन और कुलदीप शामिल थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!