प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति से जुड़ने के प्रदान करता है अवसर: मदन राठौड़

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/अलवर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को अलवर के थानागाजी स्थित उदयनाथ धाम में वन विहार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने 'एक पेड़ मां के नाम' और 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा,‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक ऐतिहासिक एवं भावनात्मक अभियान है, यह हमें न केवल हमारी मातृभूमि एवं मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर देता है, बल्कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है।' उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने का काम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा किया जा रहा है, राजस्थान में 2003 में भाजपा की सरकार को बनाने में भी भूपेंद्र यादव की अहम भूमिका रही थी। भूपेंद्र यादव के अपने क्षेत्र में इतने प्रवास होते है कि हर व्यक्ति के मुंह से इनका नाम सुनने को मिल रहा है। राजस्थान में जितने भी सांसद हैं, जितने भी विधायक हैं, भूपेंद्र यादव जी की तरह सब अपने-अपने क्षेत्र को संभालते रहे तो राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी को कोई हटाने वाला नहीं है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि आप सब पेड़ लगाएं और बरगद के पेड़ की तरह समाज सेवा में समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौर में जनसंघ के कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अन्याय किए गए, अनेक यातनाएं दी गई और लालच देकर उन्हें अपने साथ विलय करने की कोशिश की गई। इतनी यातनाओं और वेदनाओं को सहकर भी लोगों ने राष्ट्रीय राजनीतिक विचार को आगे बढ़ाने के संकल्प को नहीं छोड़ा यह भारतीय जनता पार्टी की विचार यात्रा थी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के द्वारा यातनाएं देखकर जनसंघ को समाप्त करने की कोशिश की गई,लेकिन अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी का जन्म मुंबई में हुआ। अटल जी की वह पंक्तियां हमारे मन में हमेशा रहती है कि अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान कश्मीर में भारत की एकता के लिए दिया। भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके देश को एक करने का काम किया। कांग्रेस ने सारा शासन झूठ की बुनियाद पर किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी की राजनीति लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए है, अंतिम छोर तक खड़े हुए व्यक्ति को शासन की सारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए है।
कार्यक्रम में संभाग प्रभारी नारायण पंचारिया, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!