निवाई (लालचंद सैनी): देवधाम जोधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण ट्रस्ट की मासिक बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष फूलचन्द लांगडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भगवान श्री देवनारायण के दर्शन प्राप्त कर आम आवाम की खुशहाली की मनोकामना की गई। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी के नेतृत्व में मंदिर का दान-पात्र खोला गया, जिसमें 8 लाख 44 हजार 535 रूपए प्राप्त हुए। बैठक में 27 से 29 अगस्त तक आयोजित लक्खी मेले की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए। इसके अलावा मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों के निर्माण का जायजा लिया गया और अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए रास्तों का निरीक्षण कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष फलचन्द लांगडी ने कहा कि भगवान श्री देवनारायण की कृपा एवं सभी भक्तों के सहयोग से देवधाम जोधपुरिया की उन्नति और विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने ट्रस्ट का सहयोग करने के लिए लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में कोषाध्यक्ष सुरज्ञान गुर्जर, महामंत्री शैलेंद्र धाभाई, देवलाल मेम्बर, देवलाल रग्गल, राजाराम भगत, रामस्वरूप गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, देवलाल गुर्जर, कानाराम गुर्जर सहित समाज के कई वरिष्ठ जन व युवा मौजूद थे।
भगवान श्री देवनारायण की कृपा से मंदिर में निरंतर जारी रहेंगे विकास कार्य: अध्यक्ष फूलचन्द लांगडी
By -
August 26, 2025
0
Tags: