अतिवृष्टि से फसल खराबे का मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): वनस्थली ग्राम पंचायत के गांवों में हुई अतिवृष्टि को लेकर किसानों की फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक कमल बैरवा के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि वनस्थली ग्राम पंचायत के सभी गांवों में अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसले पूर्ण रूप से चौपट हो गई है। उन्होंने अतिवृष्टि के कारण किसानों की चौपटहुई फसलों का शीघ्र सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामराय मीणा, पूर्व सरपंच श्रीराम चौधरी, हंसराज शर्मा वनस्थली, विनोद सेन वनस्थली, पूर्व पार्षद रामूमाथुर, छोटूलाल यादव, हीरालाल यादव, कालूराम लूनिया, विशाल यादव, बद्रीलाल प्रजापत, मथुरालाल, रमेश गुर्जर, धर्मवीर जगसरा, सूरज चौधरी, शिवशंकर व विनोद सिंगवाडिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!