बिरला स्कूल पिलानी का अंतर्विद्यालयी बीईटी बालिका तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में आयोजित बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी के तत्वावधान में अंतर्विद्यालयी बीईटी बालिका तैराकी प्रतियोगिता 2025 में बिरला स्कूल, पिलानी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीते और प्रतियोगिता में उपविजेता रहा।
वर्ग-19 में अनुषा ने 4 स्वर्ण, वर्ग-17 में आयुषी ने 1 स्वर्ण और 2 रजत, वर्ग-17 में आद्या ने 1 रजत और 2 कांस्य, वर्ग-14 में ख्याति शर्मा ने 4 स्वर्ण तथा वर्ग-12 में अवनदीप ने 1 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बिरला स्कूल, पिलानी के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, हेडमास्टर एस.पी.आनंद व बुपन कुमार शर्मा, सभी शिक्षकों ने तैराकों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी ऐसे कीर्तिमान स्थापित करने की कामना की। सभी ने इस उपलब्धि पर साहब सिंह व सपोर्ट टीम के अथक परिश्रम की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!