झुंझुनूं जिला पुलिस प्रशासन, झुंझुनूं एकेडमी एवं झुंझुनूं प्रगति संस्थान के तत्वाधान में आयोजित संडे ऑन साइकिल' अभियान का सफल आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत फिट इंडिया मिशन द्वारा आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' अभियान का झुंझुनू रिजर्व पुलिस लाइन में सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने मिलकर योग और साइकिलिंग की, जिसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय को बढ़ाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना था।

*योग और साइक्लिंग से जुड़ी कई संस्थाएं और नागरिक*

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, झुन्झुनूं में सामूहिक योग सेशन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, झुंझुनूं एकेडमी एवं झुंझुनूं प्रगति संस्थान के परिवार के सदस्य, और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। पतंजलि योग समिति के पवन कुमार सैनी एवं उनकी टीम के योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। तत्पश्चात सुबह 7:15 बजे साईक्लिंग रैली का आयोजन किया गया। रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर रेलवे स्टेशन होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। इस रैली में पुलिस बल के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज के छात्रों, एनसीसी और स्काउट के सदस्यों, सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, और अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल से "फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज" का नारा सार्थक होता दिखा।

*स्वास्थ्य और समन्वय को मिली मजबूती*

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस ने इस सफल आयोजन पर झुन्झुनू एकेडमी, झुन्झुनूं प्रगति संस्थान एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि साइक्लिंग को जीवन शैली का हिस्सा बनाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह समाज और पुलिस के बीच आपसी समन्वय को भी मजबूत करता है। यह कार्यक्रम न केवल नागरिकों में स्वास्थ्य, अनुशासन और जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि पुलिस और समाज के बीच के रिश्ते को भी मजबूत करेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, वृताधिकारी वृत झुंझुनूं शहर वीरेन्द्र कुमार शर्मा, वृताधिकारी वृत झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल, शहर कोतवाल हरजिंदर सिंह सहित पुलिस प्रशासन के विभिन्न पदों पर आसीन अधिकारी एवं कर्मचारी, झुंझुनू प्रगति संस्थान एवं झुंझुनू एकेडमी के अध्यक्ष डॉ.दिलीप मोदी, आकाश मोदी, कुरडाराम धींवा, रवि शर्मा, सत्यदेव दडिया, डाक्टर डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, श्रवण रिंग़सिया, प्रदीप पाटोदिया, श्याम सुंदर तुलस्यान, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, शिक्षक सत्यनारायण शर्मा, पीटीआई राजकुमार मीणा, कमलेश कुलहरि, श्याम सुंदर शर्मा, डॉ.अमित उदयपुरिया, डॉ.कमल चंद सैनी, डॉ.रवि शर्मा सहित अन्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!