निवाई (लालचंद सैनी): उप जिला अस्पताल निवाई में कार्यरत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.ममता बिजारनिया को राजस्थान में सर्वाधिक नेत्र ऑपरेशन करने पर संभाग स्तर पर संयुक्त निदेशक डॉ.सम्पत सिंह जोधा ने अजमेर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया। डॉ.जोधा ने बताया कि डॉ.ममता ने संभाग में सर्वाधिक नेत्र ऑपरेशन कर अंधता निवारण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने वृद्ध रोगियों के जीवन में रोशनी लौटाकर उनके सामाजिक जीवन को सरल बनाने का प्रयास किया है। डॉ.ममता उप जिला चिकित्सालय निवाई में पिछले चार वर्षो से उत्कृष्ट सेवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि डॉ.ममता बिजारनिया उपखंड स्तर पर भी उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित की जा चुकी हैं। डॉ.बिजारनिया ने बताया कि उप जिला अस्पताल निवाई में सवाईमाधोपुर, टोंक, केकड़ी, बूंदी, चाकसू, कौथून व फुलेरा सहित आसपास के जिलों के गांवों से नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए आते है।
डॉ.ममता बिजारनिया को संभाग स्तर पर किया सम्मानित: डॉ.ममता ने हजारों नेत्र रोगियों के जीवन को किया रोशन
By -
August 18, 2025
0
Tags: