निवाई (लालचंद सैनी): डॉ.केएन मोदी फाउंडेशन के अंतर्गत गाजियाबाद के मोदी नगर मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नए विश्वविद्यालय के संचालन की स्वीकृति प्रदान करने पर डॉ.केएन मोदी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ.देवेन्द्र कुमार मोदी, कुलसचिव यू.ए. मिश्रा व पीआरओ ठा.तनुज सैगर ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंटकर शिक्षा संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करके विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स एवं विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के संचालन, प्रवेश प्रक्रिया व शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
.केएन मोदी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट: योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
By -
August 18, 2025
0
Tags: