निवाई (लालचंद सैनी): इंदिरा कोलोनी में स्थित श्याम मन्दिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करके निवाई से खाटूधाम पंचम पदयात्रा को विशाल जुलूस के साथ रवाना किया गया। पदयात्रा में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। शहर में कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के जुलूस में भक्त डीजे व बेंड बाजे के मधुर भजनों पर नाचते गाते बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्याम नाम के जयकारों से निवाई शहर गुंजायमान हो उठा। जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए झिलाय रोड, अहिंसा सर्किल, बडा बाजार, चोहट्टी बाजार, गणगौरी बाजार, जमात व टोंक जयपुर रोड से होते हुए खाटूधाम के लिए रवाना हुआ। पदयात्रा चाकसू, सांगानेर, जयपुर, चौमू व रिंगस होते हुए खाटूधाम पहुंचेगी। खााटूधाम में भव्य शोभायात्रा के साथ निशान अर्पित कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान गुरुवार को श्री कृष्णा पेरेडाइज कुम्भा मार्ग जयपुर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें गायक कलाकार कुमार गिर्राज शरण, अजय शर्मा, महेश परमार, राजू खंडेलवाल, महेश दरगड, अनिल शर्मा, महेश खण्डवाल, संजय बारेठ, सोमेश जैन, रिदेश अरोडा सहित कई गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। शोभायात्रा में विधायक रामसहाय वर्मा, पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी, रवि अग्रवाल, पारस पहाडी, रामचरण विजय, राजू खंडेलवाल, मीठालाल शर्मा, दिनदयाल शर्मा, विनोद तिवाडी, पुरषोत्तम शर्मा, महेश दरगड, रामकिशन टोडवाल, सौरभ जैन, सुमित सैनी, सुभम बोहरा, सर्वेश शर्मा, कुलदीप टेलर, रूपेश टोडवाल, दीपू सेन, नमन, पीयूष, नितिन, मुरारी अग्रवाल, अनिल शर्मा, नरोत्तम अग्रवाल, अजय जैन, योगेंद्र जैन, राजेन्द्र चौधरी, जीतू विजय, पीयूष, सर्वेश द्विवेदी, हीरू व रवि सहित सैंकड़ों श्याम भक्त मौजूद थे।
निवाई से खाटूधाम के लिए रवाना हुई पंचम श्याम पदयात्रा, श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा निवाई शहर
By -
August 27, 2025
0
Tags: