जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एमटीटीएस सोसायटी, आईईईई स्टूडेंट ब्रांच, एसकेआईटी द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.महेश राजपुरोहित (ओएस एवं प्रोग्राम डायरेक्टर, एमआरएसएएम, डीआरडीओ), डॉ.प्रदीप कुमार अग्रवाल (वैज्ञानिक–जी, डीआरडीओ हैदराबाद), डॉ.मेघेंद्र शर्मा (सचिव, विज्ञान भारती राजस्थान) और बी.आर. गुर्जर (निदेशक, एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़) ने शिरकत कर छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता, मिसाइल विकास तथा भारत की अंतरिक्ष और रक्षा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
3/related/default