श्री कोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): बीकानेर जिले की धार्मिक नगरी श्रीकोलायत में भादवा अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान कपिल मुनि को श्रद्धापूर्वक धोक लगाई। श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि मंदिर, गंगा माता मंदिर, बाहर महादेव, पंच मंदिर सहित अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन किए और स्वस्थ जीवन, सुख-शांति की कामना की। अमावस्या के साथ-साथ रामदेवरा पैदल यात्रियों की भी भीड़ बाजारों में दिखाई दी, जिससे पूरे क्षेत्र में विशेष रौनक और धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीकोलायत पुलिस और लाइन पुलिस की तैनाती की गई, वहीं कपिल सरोवर में सुरक्षित स्नान के लिए एसडीआरएफ के जवान बोट के साथ व जवानों की टुकड़ी के साथ तैनात किये गए।
भादवा माह की अमावस्या पर श्रीकोलायत में उमड़ा आस्था का सैलाब: कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
By -
August 23, 2025
0
Tags: