रुद्राभिषेक को लेकर भगवान भोलेनाथ का किया पंचामृत से अभिषेक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पटेल रोड पर स्थित अस्तल वाले बालाजी मंदिर के शंकर भगवान मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर कमेटी सदस्य राजेश चौधरी गुरुजी ने बताया कि विद्वान पंडितों के सानिध्य में भोले शंकर की झांकी सजाकर वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान भोले शंकर का पंचामृत से स्नान करवाया गया। मंत्रोचारण से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। उन्होंने बताया कि संत मोनी बाबा, प्रतिपक्ष नेता डोली चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकर लाल चौधरी, सुभाष चौधरी, रामेश्वर चौधरी, बद्री गुर्जर, कैलाश चौधरी, रमेश चौधरी, मुकेश पारीक, रामबाबू चौधरी, पारस पहाड़ी, रवि पारीक, तारा मोदी, धर्म पहाड़ी, गोपाल पारीक व कालू पहाड़ी सहित कई श्रद्धालुओं ने भोलेनाथजी का दूध सहित पंचामृत से अभिषेक किया। दोपहर बाद महिला मंडल द्वारा सत्संग का आयोजन करके महाआरती की गई। इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!