नई दिल्ली (श्रीराम इंदौरिया): भारत के प्रतिष्ठित सामाजिक, उद्यमी और जलवायु योद्धा संदीप चौधरी एक बार फिर दुनिया भर की सुर्खियों में हैं। उनकी 103वीं स्टार्टअप ‘LED Green Projections’ को लेकर Forbes ने एक विशेष रिपोर्ट में खुलासा किया है कि यह नया उद्यम 17 सितंबर 2025 को $1 बिलियन (लगभग ₹8,300 करोड़) की अनुमानित वैल्यूएशन के साथ लॉन्च होगा।
इस स्टार्टअप की सबसे खास बात यह है कि इसकी 90% कमाई सीधे तौर पर वैश्विक वृक्षारोपण अभियानों और ग्रीन कम्युनिटी मेंबरों को रिवॉर्ड देने के लिए समर्पित होगी। इस मिशन के पीछे है संदीप चौधरी की वह दूरदर्शिता, जिसने पहले ही उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाया—जब उन्होंने अपनी टीम के साथ एक घंटे में 5 लाख से अधिक पेड़ लगाए।
*क्या है ‘LED Green Projections’*
यह स्टार्टअप प्रोजेक्शन मैपिंग तकनीक के माध्यम से विश्वभर के प्रतिष्ठित स्थलों और इमारतों को एक चलते-फिरते "ग्रीन कैनवास" में बदल देगा। इन बिल्डिंग्स पर जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संकट और पुनर्जनन जैसे मुद्दों को लेकर विजुअल शो प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं बल्कि सीधी आर्थिक सहायता जुटाकर वृक्षारोपण और प्रकृति पुनर्जीवन में योगदान देना होगा। “LED Green Projections सिर्फ एक स्टार्टअप नहीं, बल्कि तकनीक, कला और उद्देश्य का संगम है — यह धरती मां को ठीक करने की दिशा में एक रोशनी की किरण है,” संदीप चौधरी ने कहा।
*200,000+ से अधिक ग्रीन वॉरियर्स की ताकत*
इस स्टार्टअप के साथ जुड़ी एक और अनूठी बात है कि यह 200,000 से अधिक ग्रीन-फोकस्ड समुदाय के सदस्यों को जोड़ता है, जिन्हें उनके योगदान के आधार पर इंसेंटिव और रिवॉर्ड मिलेंगे। यह एक कम्युनिटी-बेस्ड, मिशन-सेंट्रिक बिजनेस मॉडल है जो भविष्य की ग्रीन इकॉनमी को आकार दे रहा है।