राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल आयोजन की शुरुआत

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल आयोजनों की शुरुआत शुक्रवार को प्रभात फेरी के साथ हुई। प्रभात फेरी स्वर्ण जयंती स्टेडियम से प्रारंभ होकर मंडावा मोड़, सुभाष मार्ग, बस स्टैंड, नगर परिषद होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और खिलाड़ियों को सेहत व खेलों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने कहा की खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। मित्रता की भावना से खेलों को खेलना चाहिए। खेल का हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्व हैं। फिटनेस और सेहत के लिए अहम है। कोच नीलम ने बताया की तीन दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 30 अगस्त को रस्साकशी, बॉक्सिंग, कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 31 अगस्त को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर व 800 मीटर दौड़, रस्सी कूद, बास्केटबॉल और कुश्ती जैसे खेलों का आयोजन होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!