ककराना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ककराना गांव के पहाड़ी पर स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में शुक्रवार को लीले घोड़े का 1114वां जन्मदिन व महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मंदिर पुजारी बन्नाराम भोपा ने बताया कि पुरे विधि विधान से भगवान देवनारायण के लीले घोड़े के बाकला का भोग लगाकर व भक्तों ने धोक लगाई।हिरामल महाराज मंदिर से 3 किलोमीटर की लंबी यात्रा में भक्तों ने निशान डीजे के साथ नाचते भगवान देवनारायण मंदिर में भगवान देवनारायण की जयकारों के साथ निशान चढ़ाया, पूरे दिन कोटपुतली के गायक कलाकार महेश लताला पार्टी द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी। पूरे दिन चले भंडारे में सैकड़ो महिलाएं और पुरुषों ने प्रसादी ली ।
ककराना में मनाया देवनारायण मंदिर पर लीले घोड़े का 1114वां महोत्सव
By -
August 29, 2025
0
Tags: