श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से भाद्रपद अमावस्या के शुभ अवसर पर विशाल भंडारा सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री भाद्रपद अमावस्या के शुभ अवसर पर शनिवार को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशाल भण्डारा का आयोजन श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी इन्द्र जी मोदी ने बताया कि राणी सती रोड प्रकाश पान पेलेस के सामने स्थित नोहरे पर आयोजित विशाल भण्डारा का शुभारंभ बगड़ दादुद्वारा के पीठाधीश्वर डॉ.अर्जुनदास जी महाराज के संत सान्निध्य में मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सुरेश कुमार पंसारी, कृपाशंकर मोदी, ओम प्रकाश तुलस्यान, राधेश्याम ढंढारिया, राजकुमार अग्रवाल, परमेश्वर हलवाई एवं प्रदीप जालान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पंसारी, अंजनी जालान, रूपेश तुलस्यान, नितिन नारनौली, अनूप गाड़िया, नवीन जालान, गोविन्द जालान, निर्मल शाह, राकेश तुलस्यान, भीम शाह, भवानी शंकर जगनानी, सीमान्त तुलस्यान, हितेश केजडीवाल, पंकज जालान, सुमित क्यामसरिया, उमेष खेतान राजेश टीबड़ा एवं डॉ.डी.एन.तुलस्यान सहित अन्यजन का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!