ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज बने गौड़ ब्राह्मण महासभा मंडावा के तहसील अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): परशुराम भवन मंडावा में आयोजित विप्र समाज की बैठक में ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज को सर्व सम्मति से गौड़ ब्राह्मण महासभा मंडावा तहसील का अध्यक्ष बनाया गया। जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित एवं मंत्री सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल ने बताया कि परशुराम भवन मंडावा में जिला संरक्षक कांति प्रसाद ढंड की अध्यक्षता में विप्र समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज की वर्तमान समय में दशा और दिशा पर चर्चा की गई।शिक्षा के बिना कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता इसलिये बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने पर जोर दिया गया। गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा जिले में समस्त विप्र समाज की करवाई जा रही जनगणना पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!