झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वाधीनता दिवस समारोह 2025 के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनू निवासी मुंबई प्रवासी श्रीमती मंजू सुरेश खण्डेलिया के सहयोग से लकड़ी लगे हुए तिरंगे झंडों का वितरण का शुभारंभ गांधी चौक नेहरू बाज़ार स्थित अभिनंदन शोरूम से जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे किया गया। इससे पूर्व जिला कलक्टर डाक्टर गर्ग का आयोजक संस्थाओं की ओर से स्वागत अभिनंदन भी किया गया। संस्था द्वारा हर वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे झंडों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष खंडेलिया परिवार के सौजन्य से 700 झंडे तैयार करवाये गये है, जिनका मार्केट, काम्प्लेक्स एवं स्कूलों में जगह जगह वितरण किया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे झंडों के वितरण का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने किया
By -
August 12, 2025
0
Tags: