खाटूश्यामजी में दो दिवसीय मासिक मेले का भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


खाटूधाम/सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विश्वविख्यात खाटूश्यामजी मंदिर में श्रावण माह की शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर दो दिवसीय मासिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसमें झांकियों के माध्यम से मां यशोदा की गोद में बालकृष्ण और मोरों की मनमोहक छटा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व व्यापार में प्रगति की मंगल कामना की। चारों ओर श्याम भक्तों के जयकारों की गूंज रही – “लखदातार की जय! श्याम प्यारे की जय!” भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने टीन शेड सहित अन्य व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण खाटूधाम आने वाले सभी मार्गों पर लंबा जाम लग गया। अनुमान है कि मेले में करीब 8 लाख श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। इधर, हर एकादशी-द्वादशी और सप्ताहांत पर लगने वाले टीन शेड व बैरिकेडिंग के चलते स्थानीय निवासी खुद को कैदी महसूस कर रहे हैं। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और इमरजेंसी में भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थायी समाधान की मांग करते हुए कस्बेवासियों ने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!