भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने नवलगढ़ उपखंड अधिकारी व उपखंड मजिस्ट्रेट के खिलाफ वकीलों द्वारा षडयंत्र रोकने के लिए जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी नवलगढ़ व उपखंड मजिस्ट्रेट नवलगढ़ अधिकारी अनुसूचित जाति से आता है। वकीलों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र कार्य योजना के अंतर्गत इस वर्ग के प्रशासनिक अधिकारी को काम नहीं करने देते हैं, वकील द्वारा एक सुनियोजित के तहत इस तरह का जाल फैलाया जाता है। उपखंड व उपखंड मजिस्ट्रेट इस जाल में फंस जाते हैं। यदि दबंग, कर्मठ, ईमानदार अधिकारी इस तरह से षड्यंत्र को भांपकर उपखंड की जनता के लिए लॉयन ऑर्डर तथा राजस्व संबंधित कार्यों को प्रभावित तरीके से लागू करते हैं तो यह अभिभाषक संघ ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों को काम नहीं करने देता है व तरह-तरह के हथकंडे एवं आरोप लगाकर उसे बदनाम करने में लग जाता है। भोली भाली जनता को भी बहला फुसलाकर अपने साथ कर लेते हैं। अभिभाषक संघ अंतिम हथियार के तौर पर धरना लगाना आरंभ कर देते हैं।

*नवलगढ़ उपखंड में यह पांचवीं घटना घटित हुई है*

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है, भीम आर्मी यह मांग करती है कि नवलगढ़ उपखंड अधिकारी व उपखंड मजिस्ट्रेट को प्रशासनिक मदद की जाए, यदि जिला प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो भीम आर्मी उनके समर्थन में आंदोलन करेगी, जिसकी सीधी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस प्रतिनिधि मंडल में डॉ.जगदीश बरवड़, डॉ.विकास आल्हा, रामानंद आर्य, भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष पवन कुमार, तहसील उपाध्यक्ष शुभकरण बसवाला, निवास कुमार गर्वा, कृष्ण कुमार, विजेंद्र भाटिया, शीशराम सिलोलिया, प्रभुदयाल, देवकरण मेहरिया सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!