अंतरराष्ट्रीय लेखक, पत्रकार डॉ.शंभू पंवार नेपाल में ‘शार्क प्राइड अवॉर्ड’ से होंगे सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सार्थक और सटीक लेखनी के साथ सामाजिक सरोकारों को अपने लेखन का आधार बनाकर वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, ख्यातिनाम पत्रकार, लेखक, साहित्यकार, विचारक एवं धराधाम गवर्नर डॉ.शंभू पंवार को इस वर्ष “शार्क प्राइड अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.शंभू पंवार को यह सम्मान 24 अगस्त को नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुद्धिष्ट वर्ल्ड पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित शार्क प्राइड अवॉर्ड समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल के उप प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति परमानंद झा द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बुद्धिष्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष लामा गयाचों रिनपोछे ने बताया कि डॉ.पंवार को चार दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता जीवन में उनकी सार्थक एवं सटीक लेखनी और सामाजिक सरोकारों से वैश्विक स्तर पर बनाई गई विशिष्ट पहचान के लिए इस सम्मान हेतु चुना गया है। राजस्थान के चिड़ावा कस्बे से अपने लेखन की शुरुआत करने वाले डॉ.शंभू पंवार ने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर भी अपने नगर और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें इससे पूर्व अल्फ़स विश्वविद्यालय दिल्ली, सहित अमेरिका, यूरोप,
श्रीलंका, मेक्सिको, नाइजीरिया, अफ्रीका और ब्राज़ील समेत विभिन्न देशों से 26 मानद डॉक्टरेट और डीलिट की उपाधियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। साथ ही उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाज़ा गया है। वर्तमान में डॉ.पंवार अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था धराधाम में गवर्नर पद पर भी कार्यरत हैं। डॉ.शंभू पंवार को इस उपलब्धि पर मीडिया जगत, साहित्यिक संस्थाओं एवं देश-विदेश से बधाई संदेश मिल रहे है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!