अजा/जजा को मजबूत नेतृत्व की जरूरत: मेहरानिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अम्बेडकर शिक्षा समिति के संरक्षक रोहिताश मेहरानिया ने प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी बैठक में कहा आज के दौर में अजा/जजा समाज में नैतिक मूल्यों को पुर्नस्थापित करने के लिए मुख्य रूप से मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, जो समाज को समय समय पर प्रोत्साहित करने का काम करे। समाज में शिक्षा, सेवा, सम्मान की भावना जाग्रत करे, व्यसन प्रवृत्ति को दूर करने, युवाओ को रोजगार के लिए प्रेरित करे। विभिन्न कुरीतियों को दूर करने जैसे नैतिकता को बढ़ावा दे सके और महिलाओ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने में और बेहतर रोजगार के लिए प्रेरित करे। आजकल जातीय संगठन बरसाती मेढक की तरह से पनप रहे है, जो जातिवाद को बढ़ावा देकर अजा/जजा समाज को जातियों में तोड़ अजा/जजा के संगठन और नेतृत्व को कमजोर कर रहे है। यह समाज के लिए घातक है। इस अवसर पर कुलदीप भगत, मंगेश भगत, शिवप्रसाद महरिया, घीसाराम कबीर, जगदीश प्रसाद महरानिया सहित उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!