बिसाऊ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुलिस थाना बिसाऊ की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात गांगियासर गांव में हरी लकड़ियों से भरी तीन पिकअप गाड़ियों को जब्त किया। गाड़ियां तिरपाल से ढकी हुई थीं। पुलिस ने इन्हें एमवी एक्ट की धारा 207 में जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया और आगे की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी को सूचित किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी ग्रामीण हरीसिंह धायल के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बिसाऊ इन्द्राज सिंह ने किया। टीम में कांस्टेबल नरेंद्र और विजय सिंह शामिल रहे।
3/related/default