झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट और 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किए गए वाहनों का निस्तारण किया गया। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार 19 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक जिला स्तरीय समिति द्वारा अभियान चलाकर खुली बोली के माध्यम से नीलामी की गई। नीलामी में एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्तशुदा 10 और 38 पुलिस एक्ट के तहत 109 वाहन, कुल 119 वाहनों की बिक्री की गई। इससे प्राप्त ₹9,67,300 की राशि राजकोष में जमा करवाई गई। साथ ही, एनडीपीएस के 28 प्रकरणों में बतौर सबूत रखे गए माल का भी निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत, डीटीओ खेतड़ी राजेंद्र जाखड़, परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर रमेश यादव, सहायक लेखाधिकारी कमलेश मिश्रा, मालखाना इंचार्ज मक्खन लाल और एचसी सुरेश कुमार शामिल रहे।
झुंझुनूं पुलिस ने जप्तशुदा वाहनों की नीलामी कर राजकोष में जमा कराए 9.67 लाख
By -
August 31, 2025
0
Tags: