महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट झुंझुनूं का वार्षिक अधिवेशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट झुंझुनूं का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 28 सितंबर को झूंझुनू में आयोजित किया जायेगा। सम्मान समारोह में जिले भर के वे छात्र छात्राएं, जिन्होंने एक जनवरी 2024 से अब तक वर्ष 2025 तक में कॉलेज स्तर पर बी.कॉम, एम.कॉम, बीएससी इत्यादि में 75% (कला संकाय में 70%) या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वाले सीए, एमबीए, एलएलबी, इंजीनियरिंग, डॉक्टरी डिग्री प्राप्त करने सहित अन्य प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स व आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरजेएस आदि में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये 15 सितंबर तक संबंधित छात्र छात्राएं अपनी मार्कशीट या डिग्री की फोटो कॉपी आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ संयोजकों को जमा करवा सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!