राणी सती मंदिर सहित अन्य मंदिरों की वार्षिक पूजा को लेकर मजिस्ट्रेट आदेश जारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राणी सती मंदिर, खेमी शक्ति मंदिर व रामदेवजी मेले के धार्मिक आयोजनों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने मजिस्ट्रेट आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों में पूजा-अर्चना और भंडारे के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। पूजा स्थलों पर भीड़-नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही आयोजन समिति को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। ध्वनि प्रदूषण, असामाजिक गतिविधियों तथा अनाधिकृत वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में साफ किया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या समिति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु रानी सती मंदिर एवं अन्य मंदिरों में वार्षिक पूजा हेतु आते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और धार्मिक आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!