चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति, झुंझुनूं के आह्वान पर बुधवार, 20 अगस्त 2025 को होने वाले झुंझुनूं जिला बंद के मद्देनजर चिड़ावा के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्णय समस्त निजी शिक्षण संस्थान संघ, चिड़ावा द्वारा लिया गया है। संघ ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस सूचना के बाद, सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सूचित किया गया है कि बुधवार को विद्यालय का अवकाश रहेगा।
3/related/default