सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। डॉ.अनिल कुमार शर्मा अनमोल ने बताया कि प्रधानाचार्या सुमन वर्मा की अध्यक्षता व एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पीएमश्री योजना के तहत बैग वितरित किए गए। बैग प्राप्त कर बेटियां बड़ी खुश नजर आ रही थी। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, लक्ष्मण राम धायल, मंजू, मनोज कुमारी, कविता कटारिया, विमला, प्रतिज्ञा शर्मा सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही ।
3/related/default