निवाई (लालचंद सैनी): श्री विजयपुरा गांव में जाने वाले रास्ते में करीब एक माह पूर्व मूसलाधार बारिश से पुलिया टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव में जाने का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण रामप्रसाद गुर्जर, राकेश गुर्जर, दीपक गुर्जर, श्योजीलाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, मुकेश गुर्जर, कालू गुर्जर, देवलाल गुर्जर व सूरज्ञान गुर्जर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व बारिश से पुलिया टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे ग्रामीणों, वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिया टूट जाने से गांव में मरीज व स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। गांव में जाने का संपर्क टूट जाने से ग्रामीणों को दूसरे मार्ग पर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय व धन दोनों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने बताया कि टूटी हुई पुलिया के समीप राजकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित है, जिसमें पढऩे के लिए बच्चे जान जोखिम में डालकर पुलिया की दीवार को पार करके विद्यालय जा रहे हैं, जिससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को पुलिया की मरम्मत करवाने के लिए कई बार अवगत करवाया है लेकिन पंचायत प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र पुलिया की मरम्मत करवाने की मांग की है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिले।
0pश्री विजयपुरा गांव में जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया करीब एक माह से क्षतिग्रस्त
By -
August 28, 2025
0
Tags: