जयपुर: डिग्गी मालपुरा रोड़ स्थित ग्राम पंचायत जगन्नाथपुरा के रातल्या गांव में रविवार को जयपुर की जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर गोकुल वाटिका गो सेवा संस्थान के तत्वाधान में पौधरोपण कर उनके दीघार्यु की कामना की। समाजसेवी दिनेश बागड़ा व नरेन्द्र सिंह ने बताया कि रामदेव मन्दिर, दादुदयाल गोशाला, मोक्षधाम परिसर जैसे सार्वजनिक स्थलों पर आम, अमरूद, चीकु, अनार, वट वृक्ष, पीपल, गुलर आदि प्रजातियों के 151 छायादर व फलदार पौधे लगाकर स्थानीय निवासियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर कृष्ण बागड़ा, वकील सिंह, रोहित नामा, बलवीर सिंह, अभय सिंह आदि मौजुद थे।
3/related/default